फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

समय पर पूरी करें जिले में उत्सव की तैयारियां

विज्ञापन
meeting
किश्तवाड़। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए योजना के कार्यान्वयन के तहत जिले में महोत्सव के आयोजन की व्यवस्था की समीक्षा की। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में दो दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि महोत्सव का आयोजन मैदान चौगान में होगा, और यह दो दिनों तक चलेगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को उत्सव स्थल की स्थापना एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं, सुरक्षा, निर्बाध बिजली, जलापूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, प्रतिभागियों के रहने, आदि के संबंध में समय पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि सरकार ने 12 प्रमुख त्योहारों को मंजूरी दी है, जो जम्मू संभाग में पहले तीन महीनों (जनवरी-मार्च) 2022 के दौरान मनाए जाएंगे। इन त्योहारों में से किश्तवाड़ के संबंध में एक समग्र सांस्कृतिक महोत्सव को मंजूरी मिल गई है, जिसे 5 और 6 मार्च को मनाया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जिले में इस उत्सव के सुचारू संचालन के लिए एक व्यापक और समग्र कार्य योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीडीसी शाम लाल, सीईओ केडीए इंद्रजीत सिंह परिहार, एसीआर अख्तर हुसैन काजी, तहसीलदार किश्तवाड़ प्रमोद कुमार, जिला खेल अधिकारी केएल शर्मा, एओ डीसी कार्यालय इमरान किचलू, एक्सईएन पीएचई अनिल कैलू, ईओ नगर परिषद तारिक बलवान, सांस्कृतिक अकादमी डोडा अधिकारी, जिला समन्वयक सांस्कृतिक एवं शिक्षा प्रकोष्ठ किश्तवाड़ अवनि सेन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गुलाब सैफी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed