फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

कांग्रेस की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा ।

विज्ञापन
Meeting
चिनैनी। कस्बे के पंचायत घर में सोमवार को कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना गया।
विज्ञापन

कहा गया कि जब तक तवी नदी पर स्टील गार्डर पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक लकड़ी के पुल की हालत में सुधार किया जाए। ताकि, लोगों को आने जाने में परेशानी पेश न आए। बैठक में चिनैनी-पट्टनगढ़ सड़क की हालत में सुधार लाने, चिनैनी-चसकू कच्चे मार्ग पर तारकोल डालने की मांग के अलावा केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार लगाम लगाने में विफल हुई है, और लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा गया कि वे गांव-गांव जाकर कांग्रेस की उपलब्धियां बताएं और पार्टी को मजबूत बनाएं। बैठक में मोहन लाल गुप्ता, हलीम खान, गोपाल मंगोत्रा, मस्त राम, सरनू राम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed