{"_id":"61ae558049e56d492a6c0040","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2493068157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कांग्रेस पार्टी ने जखैनी इलाके में कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। इसके साथ स्थानीय पार्षद ने वार्ड 1 में किए काम का ब्योरा रखा। कांग्रेस नेताओं ने अब की बार केवल गुलाब नबी आजाद को लाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता अश्वनी खजूरिया और पार्षद प्रीति खजूरिया के नेतृत्व में हुआ। पार्षद ने अपने वार्ड में लगभग तीन साल में किए विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही शुरू होने वाले कार्यों के बारे में भी बताया। कांग्रेस नेता ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही, क्योंकि जिस प्रकार से बीजेपी सरकार काम कर रही है, उससे देश और देशवासी सब परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि अब लोगों का सरकार के झूठे वादों से विश्वास उठ गया है। अब लोगों को समझना होगा कि कांग्रेस को एक बार फिर से घर लाना होगा, ताकि भुखमरी, गरीबी, महंगाई के बढ़ते ग्राफ को रोका जा सके। लोगों ने स्वीकार भी किया कि जम्मू कश्मीर को अगर कोई आगे ले जा सकता है तो वह केवल गुलाम नबी आजाद ही हैं।
विज्ञापन
लोग एक बार फिर से उनको जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। क्योंकि, उन्होंने अपने कार्यकाल में जितने विकास कार्य करवाए हैं, उतने किसी ने भी नहीं करवाएं। मौके पर स्थानीय निवासियों के साथ अब्दुल करीम, यूनुस शाह, रोजी, बंसी लाल, मोहन, मोहम्मद याकूब, सुरमी देवी, आदि मौजूद थे।