{"_id":"629660530161df467e6b285f","slug":"meeting-katra-news-jmu2609575184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में नकली मेवे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में नकली मेवे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
ड्राई फ्रूटस ऐसोसिएशन के सदस्य एसडीएम से मुलाकात करते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को ड्राई फ्रूट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में एसडीएम अंग्रेज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को बताया कि माता के श्रद्धालुओं को प्रसाद के नाम पर गुमराह कर धोखाधड़ी की जा रही है।
मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि कटड़ा में धड़ल्ले से नकली अखरोट यानी बाटा अखरोट, नकली केसर, नकली शिलाजीत, हल्की गुणवत्ता के बादाम, आदि से यात्रियों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। कस्बे के हर चौक चौराहे पर नकली शिलाजीत व केसर बेचने वाले दिन भर घूमते रहते हैं। वे यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस पर तुरंत रोक लगाना जरूरी है।
एसडीएम ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि सूखे मेवों के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग, नपा व अन्य प्रभावी अभियान चलाएंगे, जिससे यात्रियों से हो रही धोखाधड़ी खत्म हो सके। मौके पर उपप्रधान संजय पाराशर, महासचिव राजेश हीरा, सचिव ईशान पादा, कोषाध्यक्ष विशाल केरनी, आदि मौजूद रहे।