फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

भाजपा को और मजबूत करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
meeting
भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा कार्यकर्ताओं से बैठक करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा ने जिला रियासी की गयाला काला पंचायत के बूथ नंबर 86 पर भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा को और मजबूत करें व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की हितकारी व कल्याणकारी योजनाओं पर संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करें। योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ उनका मार्गदर्शन करें, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल सके। साथ ही बैठक में पार्टी से लोगों को जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा गया कि लोगों को जागरूक करें और बताएं कि कैसे भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो देश हित के साथ ही लोगों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव केसर, रियासी नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश पूरी, उपाध्यक्ष योगराज रैना, शक्ति केंद्र प्रमुख सुनील शर्मा, नायब सरपंच व महिला मोर्चा मंडल प्रधान रेनू शर्मा, सरपंच मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद सादिक, शंभू नाथ त्रिपाठी, अश्वनी खजुरिया, सुभाष शर्मा, शिवकुमार, मुंशीराम, पृथ्वी शर्मा, रमेश सिंह, ध्यान सिंह के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed