{"_id":"5d6832ff8ebc3e93a6298e29","slug":"meeting-in-udhampur-dc-udhampur-news-jmu192183135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों को समयसीमा के अंदर कार्य को पूरा करने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों को समयसीमा के अंदर कार्य को पूरा करने की दी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में पीएमजीएसवाई योजना के तहत चल रही सड़क परियोजनाओं की जमीनी प्रगति का आकलन करने के बाद, जिला विकास आयुक्त डॉ पीयूष सिंगला ने इन परियोजनाओं को निष्पादित करने वाले ठेकेदारों सहित पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
बैठक में सड़कवार प्रगति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने ठेकेदारों से पूछा कि पर्याप्त धन की उपलब्धता के बावजूद इन परियोजनाओं के निष्पादन में देरी के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने ठेकेदारों से पूछा कि परियोजनाओं के निष्पादन में देरी के संबंध में किसी भी बहानेबाजी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने उन्हें सूचित किया कि इन सार्वजनिक परियोजनाओं को किसी भी कीमत पर विलंबित नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही डीडीसी ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों से कहा कि सड़कवार साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट उनके कार्यालय को सौंपी जाए और इसमें शामिल मुद्दों को हल करें। तथा कार्यों को निष्पादित करने के लिए ठेकेदारों को सभी एन्कम्ब्रेन्स से मुक्त भूमि प्रदान करें। डीडीसी ने स्पलाई मोड से कैंथगली तक की सड़कों की विस्तृत समीक्षा की। डबरैह से के्रड, कैंथगली से खोरगली, कैंथगली से मालती, गंडाला से तिरछी के कार्य को जल्द पूरा किया जाएञ इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि वे अनुबंध के अनुसार दी गई समयसीमा का पालन करें और देरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीपीओ राजीव भूषण, एक्जिक्यूटिव इंजीनियर अशोक खोखर, राजीव चोपडा, सहित एनएच ठेकेदार मुख्य रूप से उपस्थ्ति रहे।