{"_id":"678acc8f0c7522664802cef9","slug":"matador-starts-from-basantgarh-to-khaned-village-people-happy-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119376-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बसंतगढ़ से खनेड गांव के लिए मेटाडोर शुरू, लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बसंतगढ़ से खनेड गांव के लिए मेटाडोर शुरू, लोगों में खुशी
Sat, 18 Jan 2025 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के खनेड गांव में मेटाडोर चलने पर लोगों ने खुशी जताई है। मेटाडोर छतराडी गांव से सुबह 7 बजे खनेड गांव की तरफ रवाना होगी और दोपहर में खनेड गांव से ढाई बजे छतराडी गांव के लिए रवाना होगी।
खनेड गांव के सेवानिवृत्त मास्टर उमरदीन, संसार चंद, लेखराज, शकील अहमद, फारूक अहमद, आबिद हुसैन, तारिक हुसैन ने बताया कि बसंतगढ़ से खनेड तक तीन वर्ष पहले मार्ग भी बन चुका था। इस मार्ग पर सिर्फ ऑटो ही आते थे। डेढ़ वर्ष पहले तारकोल बिछाई गई थी। लोगों की मांग थी कि बसंतगढ़ से खनेड गांव के लिए यात्री बस या मेटाडोर चलाई जाए। लोगों ने इस समस्या के लिए परिवहन विभाग को कई बार अवगत करवाया था। अब परिवहन विभाग ने बसंतगढ़ के छतराडी गांव से खनेड गांव तक मेटाडोर जीके14एल 0435 सुविधा शुरू की है। इस पर लोगों ने खुशी जताई है।
यात्री वाहन न चलने से होती थी परेशानी
खनेड गांव में बस या मेटाडोर न चलने से दुकानदारों को ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दुकानदार मोहम्मद असलम, रतन चंद, मोहम्मद शकील, गुलजार अहमद अन्य दुकानदारों ने बताया तीन वर्ष से सिर्फ ऑटो ही खनेड गांव के लिए चल रहे थे। इस मार्ग पर कोई भी बस या मेटाडोर नहीं चलने से दुकानदारों को सामान लाने में दिक्कतें आती थीं। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से भी मिले थे। अब जाकर एक मेटाडोर सेवा उपलब्ध हुई है। दुकानदारों ने परिवहन विभाग का आभार प्रकट किया है। साथ ही मांग की है कि एक बस भी गांव की ओर चलाई जाए।