फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Matador drivers and co-operatives protested in support of pending demands

लंबित मांगों के समर्थन में मटाडोर चालकों व सहचालकों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
Matador drivers and co-operatives protested in support of pending demands
उधमपुर। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर मटाडोर चालकों व सहचालकों ने मेटाडोर स्टैंड पर प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद की। सरकार से किराया बढ़ाने की मांग उठाते हुए एक हफ्ते में कदम उठाने का समय दिया है। ऐसा नहीं करने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रधान दर्शन कोतवाल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इससे सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। सभी जानते हैं कि जब भी तेल की कीमतों में वृद्धि होती है तो महंगाई भी बढ़ती है। महंगाई बढ़ने पर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से तेल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरकार की कार्यप्रणाली समझ से परे होती जा रही है। दिन प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल व अन्य पेट्रो उत्पादों की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। इस हिसाब से किराए में भी वृद्धि होनी चाहिए। लेकिन बार-बार प्रदर्शन करने के बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण ट्रांसपोटरों की समस्याएं बढ़ गई हैं। गाड़ियों की किस्त व इंश्योरेंस भर पाना कठिन हो गया है। चालक व सहचालकों के लिए परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो गया है। लेकिन सरकार की ओर से झूठे आश्वासन दिए गए हैं। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लें अथवा किराए में बढ़ोतरी करे। अगर मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह गाड़ियों को चलाना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed