{"_id":"8d060dc81390d6d30ef3a08d9ea83db9","slug":"marched-against-pwd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Wed, 01 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंगलवार को रोष रैली निकाली और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभाग के अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
कैंबल डंगा, बड़ोला, चंग, नीली नाला, सुनाड़ी, हरतरयान, धनु और अन्य कई पंचायतों के ग्रामीणों ने कैंबल डंगा चंगा चौक पर रोष रैली निकाली। रैली नीली नाला पहुंच कर संपन्न हुई। वहां सभी ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंच लाल चंद, वीरभद्र, सरपंच संजय शर्मा, सरपंच सुभाष चंद्र, विजय कुमार, बाबु राम और अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि छह सितंबर को भारी बारिश के दौरान नीली नाला इलाके में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद करीब पांच से ज्यादा पंचायतें पूरी तरह से जिला मुख्यालय से कट गई थी। सड़क की मरम्मत नहीं होने पर अभी तक यह पंचायतें जिला मुख्यालय से कटी हुई हैं। इसके कारण ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। विद्यार्थी समय पर स्कूल व कालेज पहुंच नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
जरूरत से कार्य से ग्रामीणों को शहर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ रहा है। विभाग औपचारिकता पूरी करने के लिए एक मिस्त्री को सड़क की मरम्मत का काम सौंप दिया है। बाद में मौके पर पहुंचे और एईई से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद कर दिया।