{"_id":"6068ba248ebc3e592578fc8e","slug":"mansar-villagers-angry-over-closing-the-drain-udhampur-news-jmu2326842116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बंद करने पर भड़के मानसर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बंद करने पर भड़के मानसर के ग्रामीण
विज्ञापन
उधमपुर। मानसर गांव में प्राकृतिक नाले को बंद किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को डीसी कार्यालय के बाहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पानी को बंद किए जाने के बाद उनकी जमीनों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। खेती बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद राजस्व विभाग कुछ कर नहीं रहा है।
सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने शहर पहुंच कर डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप कुमार, धनु राम और मक्खना देवी ने बताया कि उनके गांव में प्राकृतिक नाला मौजूद है। नाले से सिंचाई की सुविधा मिलती है।
हर सीजन में इसी नाले के भरोसे फसल भी अच्छी होती है, लेकिन अब कुछ लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत इस नाले को बंद कर दिया है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने नाले में पत्थर डाल कर पानी का रुख अपने खेतों की तरफ कर दिया है। प्राकृतिक नाले पर सबका अधिकार एक समान होता है, लेकिन कुछ परिवार इसपर अपना हक जता रहे हैं। इसके बारे में उन्होंने राजस्व विभाग से भी शिकायत की थी। राजस्व विभाग ने नायब तहसीलदार को हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा तो उनके साथ भी नाले के पानी पर कब्जा करने वाले परिवार ने बदसलूकी की थी। इस मामले में पंच भी दूसरे पक्ष का समर्थन कर रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब राजस्व विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की तो प्रदर्शन कर सहारा लेना पड़ा है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द समस्या के निदान की मांग की है।