{"_id":"63107bcc1be3bd27a815f765","slug":"mail-express-to-be-stop-for-two-minutes-at-manwal-station-railway-administration-decided-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur: अब मनवाल स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी मेल एक्सप्रेस, रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur: अब मनवाल स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी मेल एक्सप्रेस, रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला
Thu, 01 Sep 2022 03:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:00 PM IST
सार
रेलवे ने मेल एक्सप्रेस का मनवाल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मंजूर किया है। इससे यात्रियों के साथ जम्मू में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
train rail
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर और मनवाल से प्रतिदिन जम्मू, सांबा और कठुआ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मेल एक्सप्रेस 14033/14034 का मनवाल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मंजूर किया है। इससे यात्रियों के साथ जम्मू में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। वह समय पर अपने स्कूल, कॉलेज पहुंचे सकेंगे।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण उधमपुर-पठानकोट डीएमयू 04615-04616 ट्रेन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक रद्द रहेगी। ऐसे में मेल एक्सप्रेस का मनवाल में ठहराव होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। डीएमयू ट्रेन में सफर करने वाले बड़ी संख्या में यात्री मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) धारक हैं। मेल एक्सप्रेस का ठहराव होने से अब इन यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वह एमएसटी के साथ सफर कर सकेंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन के निदेशक उचित सिंघल ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विजयपुर, हीरानगर, घगवाल सांबा और कठुआ में बहाल हो ट्रेनों का ठहराव
कोविड से पहले विजयपुर, हीरानगर, सांबा, घगवाल और कठुआ रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव होता था। रेलवे ने कोविड काहवाला देकर इन सभी स्टेशनों से ठहराव बंद तो किया, लेकिन दोबारा शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
हीरानगर रेलवे स्टेशन पर जम्मू-कोलकाता शारदा एक्सप्रेस और जम्मू मेल का घगवाल, विजयपुर व सांबा रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था। रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन लंबे समय से इन स्टेशनों पर कोविड से पहले के ठहराव को दोबारा बहाल करने की मांग कर रही है।
एसोसिएशन के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि इन रेलवे स्टेशनों के आसपास रहने वाले लोगों को अगर दिल्ली जाना होता है तो उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए जम्मू आना पड़ता है। सांबा में काफी संख्या में सेना के जवान तैनात हैं। इन जवानों को भी मजबूरी में जम्मू आना पड़ता है। अगर कोविड से पहले की व्यवस्था शुरू हो जाए तो सभी को सुविधा होगी।