{"_id":"ddb078afe28421dd5c6a4385e93bfe45","slug":"maiden-s-death-in-a-road-accident-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवती की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवती की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर और नत्थाटाप इलाके में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। जानकारी के मुताबिक नत्थाटाप में बर्फ देखने के लिए मारुति कार पर सवार होकर उधमपुर के रहने वाले अरुण गुप्ता (21), शुभम (19), विशाल शर्मा (20), सिमरण शर्मा (16) और स्नेहा शर्मा (19) जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वे लोग सनासर मार्ग पर पहुंचे तो सड़क पर कोहरे की वजह से कार असंतुलित होकर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी को निकाल कर उप जिला अस्पताल चिनैनी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्नेहा शर्मा को मृत घोषित कर और बाकी चार का उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद घायल चारों युवक-युवती को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं रविवार को उधमपुर के एमएच चौक के नजदीक हुए एक सड़क हादसे मेें एक व्यक्ति घायल हो गया। दोपहर बारह बजे के करीब एक साइकिल सवार को बस द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।