फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mahashivratri

शिव की नगरी चिनैनी में दिन भर गूंजती रहीं शिवालयों की घंटियां

विज्ञापन
mahashivratri
चिनैनी में भंडारे का आयोजन:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। महाशिवरात्रि पर शिव नगरी चिनैनी बम बम बोले के जयघोष से गूंजती रही। मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। जबकि, रात को विशेष पूजन आयोजित हुए।
विज्ञापन

भगवान शिव की बारात का साक्षी मानतलाई में भी दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। वहां के तीन हजार साल पुराने शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। जबकि, सुद्धमहादेव के ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तों ने कतारों में लगकर भगवान शिव के दर्शनों के लिए घंटों इंतजार किया।
विज्ञापन

गौरीकुंड में भी भक्तों की आवाजाही और हर हर महादेव के जयघोष से हर ओर का नजारा भक्तिमय था। इस मंदिर में बनी गुफा से होकर गुजरते श्रद्धालु काफी उत्साहित थे। चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। साथ ही शिव लिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में तड़के साढे़ चार बजे पूजा अर्चना की गई। वहीं, शाम सात बजे, रात 10 बजे और रात साढे़ 12 बजे विशेष पूजा अर्चना व आरती की गई। जिससे पूरी चिनैनी नगरी भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठी। मंदिर में दोपहर को विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, चिनैनी की शिव गुफा, पुल मादा के शिव मंदिर, बैणी संगम, मंदिर दौशाला, बाबा बूढ़ाकेदार नाथ व अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
-------
शिव की नगरी नाम से मशहूर है चिनैनी
चिनैनी को शिव की नगरी कहा जाता है। क्योंकि, चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से होकर भगवान शिव की बारात मानतलाई के लिए रवाना हुई थी। यह बारात 11 रुद्री मंदिर दौशाला से होकर बैणी संगम और मानतलाई पहुंची थी। चिनैनी क्षेत्र में भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर हैं। जिसके चलते चिनैनी को शिव की नगरी के नाम से जाना जाता है। उधर, बाबा बूढ़ा केदारनाथ व अन्य शिवालयों में भी शिवरात्रि की धूम रही। मंदिरों में विशाल भंडारे आयोजित हुए। कइयों ने भगवान शिव का प्रसाद भांग को भी चखा।

------
बाबा इटलाईनाथ की कमी खली
चिनैनी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में 40 वर्षों से सेवा देते आ रहे योगी इटलाईनाथ की कमी इस महाशिवरात्रि में काफी खली। कुछ वर्ष पहले लंबी बिमारी के कारण उनकी मौत हो गई थी। बाबा इटलाईनाथ चिनैनी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रूप धारण कर तांडव करते थे। इस दौरान वह बम बम बोले का जयघोष करते थे, जिससे पूरी नगरी शिवमय हो जाती थी। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस बार भी बाबा इटलाईनाथ की कमी खूब खली।

चिनैनी में महाशिवरात्री पर्व पर मुक्तेशर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त:- संवाद

चिनैनी में महाशिवरात्री पर्व पर मुक्तेशर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed