{"_id":"621e66d771e87f5b6a323e9f","slug":"mahashivratri-udhampur-news-jmu2548525177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाशिवरात्रि , सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाशिवरात्रि , सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। महाशिवरात्रि पर्व रामबन में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सनातन धर्म सभा ने प्राचीन शिव मंदिर मैत्रा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिव बारात निकाली। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई।
यह शिव बारात मैत्रा बाजार से शुरू होकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बोली बाजार रामबन शिव मंदिर में पहुंची। इसके बाद वह आगे बढ़ते हुए मुख्य बाजार में आई, जहां हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव का स्वागत किया गया। यहीं पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह रचाया गया, जिसमें ढोल नगाड़ों की धुन पर भोले के भक्त झूमते नजर आए।
इसके अलावा शिव भक्तों के लिए हलवा एवं फल प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। इसके बाद भगवान की पूजा कर जिले में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के सदस्य कुणाल मंगोत्रा, राज कुमार, डीडीसी उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, एमसी प्रधान सुनीता कुमारी, विनीत वर्मा, सचिन वर्मा, आदि उपस्थित थे। महाशिवरात्रि पर्व के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए थे।

रामबन में महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन