फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mahashivratri

Udhampur News: शिवखोड़ी में उमड़ा भक्तों का हुजूम, एक लाख श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ किए दर्शन

विज्ञापन
mahashivratri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रनसू। महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी की पहाड़ियों पर पूरा दिन हर-हर महादेव व जय भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। दिन में किसी भी समय भीड़ में कमी नहीं आई और श्रद्धालु दर्शन करने जाते रहे। शनिवार मध्य रात्रि तक 29 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए थे। रविवार तक संख्या एक लाख पहुंच गई। सुबह से लेकर रात नौ बजे तक 64 हजार श्रद्धालु नतमस्तक हुए। इस तरह दो दिन में 93 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रात को भी श्रद्धालुओं का आना जारी था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि रात 12 बजे तक आंकड़ा एक लाख पार कर जाएगा। यात्रा की कमी के कारण कई लंगर समितियां भक्तों का इंतजार करती रहीं। समितियों को करीब दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी।

पर्ची कटवाकर श्रद्धालुओं ने पैदल चलकर जयघोष लगाते यात्रा की। रास्ते में शनि मंदिर व राम मंदिर में माथा टेका। घोड़ा शेड से गुफा तक कतारें लगी रहीं। इस कारण श्रद्धालुओं को नई गुफा से भेजा। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस के साथ सीआरपीएफ व सेना के जवान सतर्क रहे। दर्शनी ड्योढी से बिना जांच के किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। गुफा के बाहर हर श्रद्धालु की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed