{"_id":"6161dcea8ebc3ed0707df292","slug":"made-aware-by-taking-out-a-rally-udhampur-news-jmu245443992","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। महिला कालेज के स्वच्छता एक्शन प्लान क्लब की ओर से कोविड एसओपी और टीकाकरण प्रोत्साहन पर एक एक्शन रिसर्च कार्यक्रम की शुरूआत की गई। शनिवार को कार्यक्रम के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली गई। रठियान गांव से जागरूकता रैली शुरू हुई और करीब दो किलोमीटर का सफर तय किया। रैली में स्वयंसेवकों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियों व बैनर लेकर तथा नारे लगाते हुए शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने कोविड एसओपी और वैक्सीन के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया।
जागरूकता रैली को कालेज प्रधानाचार्य मीनू महाजन ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता कार्य योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। दीवान सिंह ने पंचों के साथ रैली का स्वागत किया। यह कार्यक्रम को 23 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। एनएसएस स्वयं सेवकों की मदद से जागरूकता रैलियां, डोर टू डोर अभियान, स्किट, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और स्थानीय भाषा में जागरूकता भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होंगे।