फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

यात्रा में भारी उछाल, शनिवार को संख्या 40 हजार पार

विज्ञापन
maa vashno devi
कटड़ा। शारदीय नवरात्रि में शनिवार को माता वैष्णो देवी के धाम कटड़ा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सप्ताहांत होने के चलते यात्रियों की संख्या में भारी उछाल देखने मिला और रात नौ बजे तक 35 हजार से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष बंद होने तक इनकी संख्या 40 हजार पार होने की संभावना थी।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से ही कक्ष के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सप्ताहांत होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे और नवरात्रि के अवसर पर माता के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद लिया। जानकारी के मुताबिक रात नौ बजे तक 35 हजार से अधिक भक्तों ने अपना पंजीकरण करवा लिया था और दर्शनी ड्योढ़ी से भवन की ओर माता के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

कक्ष बंद होने तक यह संख्या 40 हजार से अधिक होने की संभावना थी, क्योंकि कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में भक्त कतार में खड़े थे। इससे पहले सोमवार को 42 हजार, मंगलवार को 38216, बुधवार को 34115, वीरवार को 34 हजार और शुक्रवार को 31900 भक्तों ने माता को भवन में जाकर प्रणाम किया। रविवार को यात्रा में और अधिक उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed