{"_id":"62587007ceb7a2475e7397ec","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu2578215192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र संपन्न होने के बाद भी भारी संख्या में कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र संपन्न होने के बाद भी भारी संख्या में कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
भवन की ओर प्रस्थान करते यात्री व हेलिकप्टर का चित्र
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को बैसाखी और आगे सप्ताहांत होने से मां वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में इजाफा देखने मिला। नवरात्र संपन्न होने के बाद एक बार फिर भक्तों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार शाम छह बजे तक 20 हजार से ज्यादा भक्त जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 28 हजार पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में नमन किया। वहीं, वीरवार को शाम छह बजे तक 20 हजार से ज्यादा भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। भवन से मिली जानकारी के मुताबिक इस गर्मी के मौसम में यात्रा में बढ़ोतरी के कारण तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
-----
तेज हवाओं के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
वीरवार शाम को तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर सेवा शाम चार बजे के बाद प्रभावित रही। इसके बाद देशभर से आए श्रद्धालुओं को पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। इससे पहले मौसम साफ रहने पर हेलिकॉप्टर सेवा जारी थी। वहीं, तेज हवाओं के चलते बैटरी कार व रोपवे सेवा को भी रोकना पड़ा। यात्रा के दौरान थोड़ी देर यात्री भी हवा रुकने का इंतजार करते रहे। बाद में हवा कम होने पर उन्होंने भवन की ओर प्रस्थान किया।

भवन की ओर प्रस्थान करते यात्री व हेलिकप्टर का चित्र- फोटो : KATRA
विज्ञापन