फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

नवरात्र में पौने तीन लाख भक्तों ने किए मां के दर्शन

विज्ञापन
maa vashno devi
8,9 भवन की ओर जाते यात्री 10 अर्दकुवार मंदिर के वाहर आराम करते यात्री - फोटो : KATRA
कटड़ा। नवरात्र के दिनों में सप्ताहांत में आठवें और नौवें दिन माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में बढ़ोतरी हुई। आठवें दिन यानी शनिवार को 34400 भक्तों ने माता के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं, अंतिम नवरात्र यानी रविवार को शाम सात बजे तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

नवरात्र में हर दिन औसतन लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। अगर चैत्र नवरात्र के नौ दिनों का आंकड़ा देखें तो कोई पौने तीन लाख भक्तों ने अपना पंजीकरण कराया और माता वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका। इससे पहले वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के चलते भवन में यात्रा बंद रही थी। वहीं, 2021 में कोरोना के कारण ही यात्रा न के बराबर ही रही।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के बाद नवरात्र में इस वर्ष माता के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे पहले भक्तों की इतनी संख्या वर्ष 2019 में शारदीय नवरात्र में देखने मिली थी। इस वर्ष की बात करें तो पहले नवरात्र पर कोई 37 हजार भक्त माता के दरबार में पहुंचे थे। उसके बाद से धीरे-धीरे भक्तों की संख्या कम हुई। हालांकि, प्रतिदिन 27 से 28 भक्त कटड़ा पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिनों में सप्ताहांत में भक्त भारी संख्या में कटड़ा पहुंचे और अपना पंजीकरण करवा कर माता के चरणों में माथा टेका। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम सात बजे तक 20 हजार से अधिक भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया। पंजीकरण कक्ष के बंद होने तक इनकी संख्या 31251 हो चुकी थी।

8,9 भवन की ओर जाते यात्री  10 अर्दकुवार मंदिर के वाहर आराम करते यात्री

8,9 भवन की ओर जाते यात्री 10 अर्दकुवार मंदिर के वाहर आराम करते यात्री- फोटो : KATRA

8,9 भवन की ओर जाते यात्री  10 अर्दकुवार मंदिर के वाहर आराम करते यात्री

8,9 भवन की ओर जाते यात्री 10 अर्दकुवार मंदिर के वाहर आराम करते यात्री- फोटो : KATRA

2,3 शत चंड़ी महांयज्ञ में हिससा लेते बोर्ड के सीईओ व पुजारी  4,5 भवन व अर्दकुवार मंदिर का दृश्य

2,3 शत चंड़ी महांयज्ञ में हिससा लेते बोर्ड के सीईओ व पुजारी 4,5 भवन व अर्दकुवार मंदिर का दृश्य- फोटो : KATRA

2,3 शत चंड़ी महांयज्ञ में हिससा लेते बोर्ड के सीईओ व पुजारी  4,5 भवन व अर्दकुवार मंदिर का दृश्य

2,3 शत चंड़ी महांयज्ञ में हिससा लेते बोर्ड के सीईओ व पुजारी 4,5 भवन व अर्दकुवार मंदिर का दृश्य- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed