फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

ठंड के कारण औसतन 10 हजार यात्री कर रहे माता वैष्णो के दर्शन

विज्ञापन
maa vashno devi
भवन मार्ग पर दर्शनी ड़योड़ि में थर्मल स्कैनिग करते श्राइन बोर्ड़ के कर्मी व खाली पड़ी दर्शनी ड़य? - फोटो : KATRA
कटड़ा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के प्रकोप के कारण यात्रा में इन दिनों गिरावट आई है। रविवार को दिन भर सूर्य व बादलों में लुका छुपी का खेल जारी रहा, जिससे दर्शनों को आए भक्तों को ज्यादातर दिन में ही भवन की ओर जाते देखा गया। इस समय ठंड काफी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

कोविड-19 की तीसरी लहर के डर के कारण माता के दर्शनों को पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तीन बजे तक आठ हजार दो सौ के करीब भक्तों ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं, शाम छह बजे तक लगभग 10 हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया। हर सप्ताह शनिवार व रविवार को छोड़ इन दिनों औसतन आठ से 10 हजार भक्त ही धर्मनगरी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भवन से मिली जानकारी के अनुसार भवन में भी तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, इन दिनों में लगातार मौसम साफ रहने के कारण हेलिकॉप्टर व बैटरी कार सेवा सहित रोपवे सेवा दिन भर यात्रियों के लिए बहाल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed