फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lower area route deteriorated

लोअर क्षेत्र मार्ग की हालत खराब

विज्ञापन
Lower area route deteriorated
उधमपुर। वार्ड 20 के लोअर क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क की हालत खराब है, जिस कारण स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोहन लाल, भूषण कुमार, सुनील कुमार, पवन और निशू आदि ने बताया कि लोगों के विरोध के बाद विभाग ने सड़क के ढलाननुमा हिस्से पर कंकरा डाला था। इसके बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी। लेकिन उसके बाद काम को अधूरा छोड़ दिए गया है। अब मार्ग पर डाला गया कंकरा लोगों और वाहन चालकों के लिए समस्या का सबब बनता जा रहा है। आए दिन दोपहिया वाहनों के गिरने से चालक जख्मी हो रहे हैं। चौपहिया वाहनों के अलावा लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

संबंधित सड़क के किनारे प्राकृतिक जलाशय है और ऊपर के हिस्से में मिडिल स्कूल है। यह सड़क इलाके को हाईवे से जोड़ती है, जिस कारण दिनभर काफी संख्या में लोगों का आवागमन जारी रहता है। इसके अलावा काफी समय से मार्ग की मरम्मत नहीं होने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग की सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed