फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   loot news

Udhampur News: बैंक में चोरी का मामला दूसरे दिन भी नहीं सुलझ पाया

विज्ञापन
loot news
किश्तवाड़। उपमंडल मढ़वा के अतंर्गत दच्छन इलाके में सूईद गांव में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस को बैंक चोरी के मामले में सफलता नहीं पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि कुछ नकाबपोशों ने जम्मू कश्मीर बैंक का ताला तोड़कर लगभग 1951600 रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। इसकी जानकारी के बाद बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस दूसरे दिन तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली है लेकिन वे सीसीटीवी मॉनिटर तक अपने साथ ले गए हैं। फिर भी डीवीआर से कुछ फुटेज बरामद कर ली गई है। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। बैंक अधिकारियों से जब इस चोरी के मामले को लेकर बात हुई तो पता चला कि किश्तवाड़ में कुल 22 जम्मू कश्मीर बैंक की शाखाएं हैं। सिवाय किश्तवाड़ मेन ब्रांच के अलावा अन्य किसी भी बैंक की शाखा में रात्रि के लिए कोई सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया है। सभी शाखाओं में दिन के लिए ही गार्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सभी बैंकों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। अलार्म भी लगा हुआ है। किश्तवाड़ में लगभग आतंकवाद के दौरान छात्रू बैंक लूट के बाद यह जम्मू कश्मीर बैंक में तीसरी चोरी है। लगभग 15 वर्ष पूर्व 2008 में किश्तवाड़ की मेन ब्रांच में भी चोरी हुई थी। इसमें एक करोड़ के करीब चोरी हुए थे। इसमें कुछ बरामद किए गए थे और कुछ अभी तक नहीं मिल पाए। चोर पकड़े भी गए लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। उसके बाद 22 नवंबर 2016 में सरथल में जम्मू कश्मीर बैंक की ब्रांच में भी चोरी हुई थी। इसमें भी 40 लाख से अधिक चोरी हुई थी। इसमें न तो चोर पकड़े गए और न ही पैसा बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दच्छन के बैंक मैनेजर अदिति शेखर के अनुसार सोमवार की सुबह जैसे ही बैंक खोलने के लिए कर्मचारी गए तो वहां गेट का ताला टूटा दिखा। इसके बाद उच्च अधिकारी को सूचित किया गया और उसके बाद पुलिस को और पुलिस भी लगभग आधे घंटे के बाद पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम भी बुलाई। फिंगर प्रिंट्स आदि ले गए, जबकि सीसीटीवी फुटेज में चोरों ने हाथों में गलब्स और सेहरा डका पाया गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में लापरवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed