फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   long jam between Udhampur-Chinani as soon as the vehicle left towards the valley

घाटी की ओर वाहन छोड़ते ही उधमपुर-चिनैनी के बीच लगा लंबा जाम

विज्ञापन
long jam between Udhampur-Chinani as soon as the vehicle left towards the valley
उधमपुर। बारिश के दौरान उधमपुर से चिनैनी के बीच राजमार्ग पर वाहनों की आवाजारी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उधमपुर से सैकड़ों की संख्या में ट्रक की तरफ रवाना किए गए और दोपहर के समय जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामबन में भी रात को बारिश शुरू हो गई थी और इससे राजमार्ग पर पस्सियां गिरने की संभावना बन गई थी। लेकिन सोमवार सुबह बारिश होती रही और कहीं पर भी पस्सियां नहीं गिरी। इसी कारण पुलिस ने बारिश के बाद ही ट्रकों को जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति दे दी। सैंकड़ों की संख्या में ट्रक जब घाटी की तरफ रवाना हुए तो उधमपुर से चिनैनी के बीच कई स्थानों पर मार्ग के तंग होने के कारण जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

इसके बाद जाम शाम तक लगा रहा। शाम चार बजे तक जाम की परेशानी इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए और रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने को मजबूर होने लगे। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने भी मशक्कत करना शुरू कर दिया था। लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने और कई स्थानों पर राजमार्ग की हालत खराब होने के कारण जाम खुलवाना बहुत मुश्किल हो गया। जाम के कारण चिनैनी के साथ डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जाने वाले यात्री व चालक भी बहुत ज्यादा परेशान हुए। उधमपुर से चिनैनी तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों का समय लग गया। शाम तक वाहन रेंग रेंग कर ही आगे बढ़ रहे थे और जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed