फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lockdown

दुकानें बंद करने की घोषणा कहती रही पुलिस, दुकानदार रहे कारोबार में व्यस्त

विज्ञापन
lockdown
उधमपुर शहर में शाम छह बजे के बाद खुली दुकानें - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापार मंडल के आदेशानुसार शनिवार शाम छह बजे दुकानदारों ने दुकानों को बंद नहीं किया। रोज की तरह रात तक दुकानें खुली रहीं, और काम जारी रहा। पुलिस माइक पर दुकानों को बंद करने की अपील करती रही, लेकिन दुकानदारों ने एक न सुनी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल व चैंबर ऑफ कॉमर्स के शनिवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दुकानों को बंद रखने के आदेश के बाद से ही दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। शाम छह बजते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें बाजार में पहुंचीं और घोषणा कर दुकानदारों से दुकानों को बंद करने की अपील करने लगीं। लेकिन, दुकानदारों ने इसकी तरफ जानबूझकर ध्यान नहीं दिया। बाजार में रात आठ बजे तक दुकानें खुल रहीं। फिर, एक-एक कर दुकानें बंद होने लगीं।
विज्ञापन

शनिवार को जब दुकानदारों को छह बजे दुकानों को बंद करने की जानकारी मिली तो वे भड़क गए, और गोल मार्केट में एकजुट होकर व्यापार मंडल के आदेश का विरोध करने लगे। ढाबा मालिक पुनीत डोगरा ने कहा कि शुक्रवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स व व्यापार मंडल ने कहा था कि प्रशासन से बात कर निर्णय लिया है कि शनिवार व रविवार को बाजार खुला रहेगा। इसी को देख कर ढाबे में खाने पीने का सामान तैयार कर दिया है। लेकिन, अब बंदी का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मांसाहारी ढाबों पर शाम छह बजे के बाद ही ग्राहक पहुंचते हैं। इसकी तैयारी एक दिन पहले ही कर दी जाती है। अब छह बजे दुकानें बंद हो गई हैं, जिससे उनका हजारों का नुकसान हो गया है। वहीं, नगर परिषद के उपाध्यक्ष व बेकरी चलाने वाले सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि प्रशासन के इशारे पर हर रोज आदेशों को बदला जा रहा है। इससे दुकानदारों को हर रोज नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि शनिवार को रात नौ बजे तक बाजार को खोलने की अनुमति दी जाए। और, अब दुकानदार केवल प्रशासन के जारी आदेश का ही पालन करेंगे।

उधमपुर: गोल मार्केट में बाजार बंद का विरोध करते स्थानीय दुकानदार.

उधमपुर: गोल मार्केट में बाजार बंद का विरोध करते स्थानीय दुकानदार.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed