{"_id":"5ece9a9c8ebc3e904f439dfb","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu210833089","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती गर्मी से गायब होने लगी बाजारों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती गर्मी से गायब होने लगी बाजारों की रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लॉकडाउन 4.0 में दुकानें खुलने के बाद भी लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन उम्मीद के अनुसार ग्राहकों के न पहुंचने पर शहर के दुकानदार मायूस हो रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी ने दुकानदारों की परेशानी को दुगना कर दिया है, क्योंकि तेज धूप निकलने पर बाजार में वीरानी छा रही है।
बाजार में हर रोज दुकानें सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दुकानें खुल रही हैं। बुधवार को सुबह नौ बजे ही दुकानदार दुकानें खोल कर बैठ गए थे। मौसम ठीक होने पर लोग भी बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंच गए थे। सुबह करीब 11 बजे धूप तेज होने लगी और झुलसा देने वाली गर्मी का भी प्रकोप बढ़ने लगा। दोपहर 12 बजे तक धूप इतनी तेज हो गई कि बाजार में वीरानी छाने लगी। कुछ समय के बाद चंद लोग ही बाजार में घूमते या फिर वाहन लेकर जाते नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंचे और दुकानदार मायूस हो गए। इसके बाद शाम तक वीरानी ही छाई रही। शाम पांच बजे सुरक्षाबलों ने दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया और कुछ ही मिनटों में बाजार बंद होकर पूरी तरह से वीरान हो चुका था। दुकानदारों को अब यात्री वाहन चलने का ही इंतजार हैं।