फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lockdown

उधमपुर में शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ा लोगों का हुजूम

विज्ञापन
lockdown
उधमपुर। लॉकडाउन 4.0 में जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त ढील के निर्देश मिलने के बाद वीरवार को शराब की दुकानें खुलते ही चाहवानाें का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जहां कायदे-कानून की जमकर धज्जियां उड़ती रहीं वहीं कई बार तो जल्दी शराब लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की तक देखने को मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक आदेश के बाद जिले के बट्टलबालियां, मजालता और टिकरी में शराब की दुकान खुलते ही लोगों खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह दुकान खुलने की सूचना और कतार में लगने भर से भी झूमते नजर आए। ऐसा हो भी क्यों नहीं, क्योंकि लॉकडाउन के चलते दो माह से अधिक समय से घर में कैद रह कर शराब के लिए तरस रहे थे। आखिरकार अब जिला प्रशासन की ओर से ढील मिलने के बाद उनकी आस पूरी हुई है। मगर शराब की दुकान खुलने की खुशी के नशे में इतने मदहोश हो गए कि सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शराब की दुकानें खोले की अनुमति मिलने के बावजूद वीरवार को नगर में स्थित अधिकतर दुकानों को स्टाक चेकिंग के चलते नहीं खोला जा सका। वहीं, शहर के बाहरी इलाके व हाईवे के किनारे स्थित बट्टलबालियां क्षेत्र में खोली गई एक मात्र शराब की दुकान पर लोगों की भीड उमड़ पड़ी। हाईवे से लेकर दुकान परिसर तक शराबियों की कतार लग गई और नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब को लेकर हुई कई बार धक्का-मुक्की
दुकान पर शराब लेने के लिए होड़ मची रही। इस दौरान कई बार लोगों में धक्का-मुक्की तक हो गई। लगभग दो माह बाद खुली एक मात्र शराब की दुकान पर काफी भीड़ देखने को मिली। जैसे-जैसे लोगों को दुकान खुलने की सूचना मिली गई वैसे-वैसे ही लोग निजी वाहनों के साथ ही पैदल सड़क पर दौड़ते नजर आए।

कइयों ने लिया सप्ताह का कोटा, तो कइयों के हाथ लगी एक ही बोतल
बट्टलबालियां में शराब की दुकान लोग सप्ताह भर का कोटा एक साथ लेकर लौटते दिखे। इनमें से कुछ लोग पैसों की कमी के कारण केवल एक अथवा दो बोतल ही ले पाए तो कईयों ने पूरी पेटियां ही उठा रखी थी। उधर बट्टलबालियां में शराब की एकमात्र दुकान की सूचना मिलने के बाद शहर में की दुकानों के बाहर लोग चक्कर काटते नजर आए। लेकिन स्टाक चेकिंग के कारण शहर में स्थित शराब की दुकानों को नहीं खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed