{"_id":"61dc75a4a069cc26f724cfc1","slug":"light-problem-udhampur-news-jmu2516426113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलगली सहित जिब क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों में पांच दिन से गुल है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलगली सहित जिब क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों में पांच दिन से गुल है बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। खराब मौसम के चलते जंगलगली पंचायत सहित जिब क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों में पांच दिन से गुल बिजली सोमवार को भी बहाल नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी हैं।
उनका कहना है कि मौसम खराब होते ही उनके इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। जिसके बाद आज तक बहाल नहीं हो पाई है। पांच दिन से उन्हें रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं। बिजली से चलने वाले किसी भी उपकरण का वह इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल फोन तक बंद हो गए हैं, जिससे बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। सोमवार को मौसम में सुधार आने के बाद कुछ इलाकों में बिजली को बहाल किया गया है, लेकिन अपर हरतरयान, कालटा, मौंगरली, छितरंबल, सोकड, पत्तला तथा पंचायत चक्क के अधिकतर हिस्सों में बिजली गुल है।
वहीं, जंगलगली क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद बंद हुई बिजली पूरी तरह से ठप पड़ी है। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि रविवार से मौसम में सुधार आ गया है। इसके बाद भी उनके इलाके में बिजली बहाल नहीं हो पाई है। रविवार के बाद सोमवार को भी वह दिन भर इसी उम्मीद में थे कि बिजली को बहाल किया जाएगा। लेकिन, शाम तक बिजली को बहाल नहीं किया गया। इससे उन्हें काफी निराशा हुई है।