फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   light problem

सुक्की करलाई मोहल्ले के लोगों ने की गली में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग

विज्ञापन
light problem
उधमपुर के वार्ड 7 के सुक्की करलाई क्षेत्र की गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने की जानकारी देते क्? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के वार्ड 7 के सुक्की करलाई क्षेत्र की मुख्य गली में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनका मोहल्ला वार्ड 7 की हद का अंतिम छोर हैं, इसलिए पार्षद ने कभी उनकी मुश्किलों की सुधि नहीं ली। जिसके कारण उनके मोहल्ले की मुख्य गली में आज तक स्ट्रीट लाइट तक का प्रबंध नहीं हो पाया है। हर रोज उन्हें अंधेरी गलियों से होकर गुजरना पड़ता है। इससे विशेष तौर पर महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासी जीआर भारद्वाज, संतोखू राम और संजीत सिंह आदि ने कहा कि शक्ति नगर गर्ल्स मिडिल स्कूल के साथ उनका मोहल्ला है, जिसकी काफी समय से उपेक्षा की जा रही है। गली में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कई बार पार्षद से विनती की गई है, लेकिन आज तक उनकी तरफ से इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया। इसलिए उनकी नगर परिषद के सीईओ से अपील है कि वह इस समस्या पर ध्यान दें और जल्द गली में स्ट्रीट लाइट लगवाकर राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed