{"_id":"5ff20f248ebc3e3e731c3c3b","slug":"light-problem-udhampur-news-jmu2261290148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 15 घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीण इलाकों में सेवा चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 15 घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीण इलाकों में सेवा चरमराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शनिवार रात से जारी लगातार बारिश व बर्फबारी से पूरे जिले में बिजली सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अभी बिजली विभाग पांच दिन पहले हुए नुकसान से उभर नहीं पाया था कि फिर से उसके ढांचे को नुकसान पहुंचा है। शनिवार रात से रविवार शाम तक उधमपुर शहर में करीब 15 घंटे तक बिजली सेवा बंद रही है, जिसके कारण शहरवासियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अनुसार लोड बढ़ने के कारण कुछ इलाकों में कट लगाने पड़ रहे हैं, इसलिए बिजली सेवा प्रभावित हो रही है।
तेज बारिश शुरू होने के बाद शनिवार रात करीब 12 बजे उधमपुर शहर के शिवनगर, आरएन पुरा, चैरी स्वैल, आदर्श कालोनी, व शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली बंद हो गई। इसके साथ ही पंचैरी, मोंगरी, लांदर, बसंतगढ़, जिब, थाती व अन्य कई इलाकों भी बिजली बंद हो गई थी। इसके बाद पूरी रात बिजली सेवा बहाल नहीं हो सकी। रविवार सुबह करीब दस बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली सेवा बहाल हुई, लेकिन इसके बाद रात तक बीच बीच में एक घंटे के लिए बिजली को बंद किया जा रहा था। वहीं पंचैरी व लांदर में दोपहर करीब 12 बजे बिजली सेवा को बहाल करने में कामयाबी मिल गई। लेकिन बसंतगढ़ व अन्य कई इलाकों में रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली न होने के कारण शहर के अंदर कारोबार भी काफी प्रभावित रहा।
बारिश व बर्फबारी के कारण फिर से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसी कारण बिजली सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। शहर के लोड बढ़ने के कारण ही कटौती की जा रही है। पंचैरी व लांदर में पेड़ गिरने से लाइन में नुकसान होने बिजली बंद हुई थी, लेकिन इसको अब बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
-संजय गुप्ता, एईई पीडीडी