फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Life at risk from hard shoulder debris

Udhampur News: हार्ड शोल्डर के मलबे से जान का जोखिम

Wed, 27 Mar 2024 03:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Life at risk from hard shoulder debris
सड़क को चौड़ा करने के लिए पुराने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बनाए जा रहे हार्ड शोल्डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सड़क के दोनों किनारों को मजबूत करने के लिए पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रेफ विभाग ने हार्ड शोल्डर का निर्माण करवाया है। इससे राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन मिट्टी में या नाले नालियों में धंसने से बचेंगे। साथ ही सड़क भी पहले से थोड़ी चौड़ी हो जाएगी।
गौरतलब है कि पुराने जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के बीचोबीच होने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। हालांकि दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जाम की स्थिति से लोगों को निजात दिलाने के लिए ग्रेफ विभाग की ओर से सड़क को चौड़ा कर किनारों पर पिछले कुछ महीनों से हार्ड शोल्डर का निर्माण करवाया जा रहा है। मौजूदा समय में डाक बंगले के पास लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर और न्यू बस स्टैंड से एमएच चौक की ओर दो जगह काम चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक साइट को अधर में छोड़कर दूसरी साइट पर काम शुरू कर दिया है। खोदाई के दौरान निकला मलबा सड़क पर ही छाेड़ दिया गया है। न ही कोई सुरक्षा से चेतावनी संदेश, नाइट रिफ्लेक्टर और न सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

मलबा बन रहा है वाहन चालकों के लिए आफत: दो दिन पहले एक्साइड बैटरी आउटलेट के बाहर एक कार व स्कूटी में टक्कर हो गई थी। इससे वाहनों तो क्षतिग्रस्त हुए ही स्कूटी सवार भी मामूली रूप से घायल हो गया था। डाक बंगले के पास एक कार देर रात मलबे पर चढ़ गई। न्यू बस स्टैंड से एमएच की ओर लगभग 5 दिन से काम बंद रखा गया है। लोगों ने मलबे को उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा का नहीं रखा जा रहा ख्याल : विभाग की ओर से सड़क किनारे निर्माण कार्य को तो शुरू करवा दिया गया है। मगर लोगों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है।

सड़क का निर्माण कार्य सुस्त नहीं बल्कि मजबूती के साथ किया जा रहा है। अभी निर्माण कम से कम 2 महीने तक चलेगा। निर्माण कार्य की मजबूती के चलते मलबे को एक-दो दिन वहां से नहीं हटाया जाता, ताकि कोई वाहन चढ़ाकर ताजा-ताजा हार्ड शोल्डर को क्षतिग्रस्त न कर दे। बंद साइट पर पड़े मलबे को जल्द वहां से उठा लिया जाएगा और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा एवं एहतियात से जुड़े प्रबंध भी कर दिए जाएंगे।
- रंजीत कुमार, जेई ग्रेफ विभाग उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed