फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   LG Manoj Sinha met the family members of the head priest

मुख्य पुजारी के परिजनों से मिले एलजी मनोज सिन्हा

विज्ञापन
LG Manoj Sinha met the family members of the head priest
श्री वैष्‍णो माता के मुख्य पुजारी के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करने पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा। स? - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा पुजारी आश्रम में पहुंचकर मां वैष्णो देवी के पूर्व मुख्य पुजारी अमीरचंद के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ पुजारी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मां वैष्णो देवी के पुजारी अमीरचंद के बड़े बेटे लोकेश पुजारी, छोटे बेटे नरेश पुजारी, भतीजे सुदर्शन पुजारी सहित अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया व शोेक प्रकट किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार सुबह ककड़ियाल स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के साथ ही श्री माता वैष्णो देवी नर्सिंग कॉलेज के समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। वहां से कार द्वारा आधार शिविर कटड़ा में पुजारी आश्रम पहुंचे। पुजारी आश्रम में मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी के परिवार के साथ करीब 10 मिनट मुलाकात किया। इसके बाद कार से जम्मू के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य बालेश्वर राय, डिवकॉम जम्मू रमेश कुमार, आईजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग, एडिशनल सीईओ नवनीत सिंह, एसडीएम कटड़ा अंग्रेज सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पुलिस तथा प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed