{"_id":"575db6904f1c1b273e11bca8","slug":"lallu-won-the-omada-dangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लल्लू ने जीता ओमाड़ा दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लल्लू ने जीता ओमाड़ा दंगल
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमाड़ा मोड़ स्थित मैदान में 9वें विशाल दंगल का आयोजन रविवार को दंगल कमेटी के प्रधान अमर सिंह की देखरेख में किया गया। दंगल में राज्य और राज्य के बाहर से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के लल्लू और रोहतक के टिक्कू पहलवान के बीच हुआ। इसमें लल्लू ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि थे। दंगल शुरू होते ही सबसे पहले छोटी कुश्तियां करवाई गई, जिसमें कई पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर जीत हासिल की। काफी देर से बड़ी माली का मुकाबला देखने का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार शाम छह बजे के करीब समाप्त हो गया।
विज्ञापन
जब रेफरी ने बड़ी माली का मुकाबला खेले जाने का बिगुल बजाया। रोहतक के पहलवान टिक्कू व जम्मू के पहलवान लल्लू के बीच में जबरदस्त मुकाबला हुआ। आखिर लल्लू पहलवान ने टिक्कू को चित कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि व दंगल कमेटी के सदस्यों की ओर से विजेता पहलवान को नौ हजार का नगद पुरस्कार और उप विजेता पहलवान को छह हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जितेंद्र, सरपंच योगेंद्र शर्मा, प्रकाश वर्मा फरीद सहित अन्य उपस्थित थे।