{"_id":"389226bca5ce02e1e8ca089909e881b1","slug":"laird-became-chief-justice-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर के चीफ जस्टिस बनने पर जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर के चीफ जस्टिस बनने पर जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Fri, 04 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 43वें चीफ जस्टिस के रूप में जैसे ही रामबन के सपूत तीरथ सिंह ठाकुर ने शपथ ली कि जिले भर में जश्न का दौर शुरू हो गया। जिले के व्यवसायी भी अपने-अपने प्रतिष्ठान से बाहर निकल कर एक-दूसरे को बधाइयां देने लगे।
विज्ञापन
मिठाइयां बांटी गई। वहीं बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी कोर्ट परिसर में नाच-गाकर खुशियों का इजहार किया। वीरवार की सुबह से ही उनके पैतृक गांव बटरू, उखड़ाल, मगरकोट, रामसू, बनिहाल, रामबन और बटोत इलाकों में लोग रेडियो और टेलीविजन से चिपके रहे।
विज्ञापन
ज्यों ही शपथ समारोह संपन्न हुआ कि तुरंत लोगों ने पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए और जगह-जगह इकट्ठा होकर मिठाइयां बांटने का सिलसिला शुरू हुआ। अमर क्षेत्रीय राजपुत सभा ने बावली बाजार में मिठाइयों के स्टाल लगाकर राहगीरों को बांट रहे थे। जबकि बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल के सदस्य डाकबंगला में जमा होकर मिठाइयां बांट आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन
इस मौके पर बैंड बाजा और ढोल नगाड़े भी बजाए गए। सभी लोग बाजारों में जुलूस के शक्ल में निकले। जश्न में विधायक नीलम कुमार लंगेह भी शामिल है। इस तरह पूरा दिन जश्न का माहौल रहा। दूसरी आेर बार एसोसिएशन के सदस्य भी खूब जश्न मनाया और टीएस ठाकुर को प्रेरणा स्रोत माना।