{"_id":"673d0297c7cf57809a0745f5","slug":"kuda-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-117459-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चौक चौराहों से तो उठ गया, गली मोहल्लों से कब उठेगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चौक चौराहों से तो उठ गया, गली मोहल्लों से कब उठेगा कचरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के चलते पूरे शहर में कचरे के अंबार लग गए थे। इसके चलते प्रशासन ने सोमवार को शहर से कचरे के ढेरों को उठा लिया लेकिन मोहल्लों में अभी कचरे के ढेर लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के सीईओ और प्रशासन से गली मोहल्लों में लगे कचरे के ढेरों को भी जल्द से जल्द उठवाने की मांग की है। इतना ही नहीं, मोहल्लों में तो कई जगहों पर जो कचरे के ढेर लगे हैं, वे लोगों के मेन गेट के सामने हैं। इसके चलते उठने वाली बदबू और सड़कों पर फैले कचरे से लोग काफी परेशान हैं।
स्थानीय निवासी वरुण शर्मा का कहना था कि प्रशासन की ओर से बीते दिन शहर में लगे कचरे के ढेरों को चौक चौराहों से उठाया गया है, लेकिन प्रशासन को यह भी देखना चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के कारण कई गली मोहल्लाें में भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द साफ करवाना चाहिए।
विज्ञापन
राकेश कुमार का कहना था कि मोहल्लों में लगे कचरे के ढेरों से उठने वाली बदबू के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। इतना ही नहीं, लोगों को अपने घराें के अंदर बैठने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कई तरह की बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से चौक चौराहों से कचरे को उठाया गया था तो उन्हें चाहिए था कि शहर के वार्डों से भी कचरे को उठवाते ताकि लोगों को भी राहत मिलती। लेकिन प्रशासन की ओर से ऐसा नहीं किया गया। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
संदीप खजूरिया का कहना था कि अगर प्रशासन की ओर से महामारी फैलने के खतरे को लेकर पुलिस की देखरेख में शहर के चौक चौराहों से कचरे को उठा लिया गया तो प्रशासन को यह भी देखना चाहिए कि 19 दिनों से लगातार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, उसके चलते मोहल्लों में भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उन्हें भी साफ करवाना चाहिए था क्योंकि मोहल्लों में नालियां भी कचरे से भरकर कई जगहों पर ब्लॉक हो गई है और सारा गंदा पानी सड़क के बीचोंबीच बह रहा है।
सोहन लाल का कहना था कि हम प्रशासन से यही मांग करते हैं कि जिस तरह से शहर के चौक चौराहों से कचरे के ढेरों को साफ करवाया गया है, उसी तरह से शहर के 21 वार्डों में लगे कचरे के ढेरों को भी साफ करवाया जाए ताकि लोग बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें। उन्होंने कहा कि मोहल्लों में कचरे के ढेर इस कदर लग गए हैं कि लावारिस कुत्ते और मवेशी पूरा कचरा सड़कों में फैला रहे हैं, जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना था कि बीते दिन शहर से 26 टन कचरा उठाया गया है। अब शहर के वार्डों में जमा हुए कचरे को उठाने में समय लगेगा।
फोटो सहित