{"_id":"688136c7f9c1726c7606e21a","slug":"kishtwar-zonal-games-under-19-competition-start-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-484-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में अंडर-19 लड़के-लड़कियों के जोन स्तरीय खेल मुकाबले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में अंडर-19 लड़के-लड़कियों के जोन स्तरीय खेल मुकाबले शुरू
विज्ञापन
उपायुक्त किश्तवाड़ ने ऐतिहासिक चौगान मैदान, किश्तवाड़ में अंडर-19 लड़के और लड़कियों के लिए अंतर
- फोटो : mathura
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बुधवार को जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से चौगान मैदान में आयोजित अंडर-19 लड़के और लड़कियों के अंतर-क्षेत्रीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
भव्य उद्घाटन समारोह में उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जाफर हैदर शेख, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी , खेल कर्मचारी, छात्र, एथलीट और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। उत्साही जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रतिभागी एथलीटों को शुभकामनाएं दीं। अपने भाषण में उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व और अनुशासन को आकार देने में खेलों के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसा मंच प्रदान करने के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग की भी प्रशंसा की। उन्होंने छात्र-एथलीटों को प्रतियोगिता के दौरान सच्ची खेल भावना, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के दौरान लड़के और लड़कियों के वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो सहित कई खेल मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
पहले दिन खो-खो का परिणाम
-अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता पाडर जोन
-उपविजेता- किश्तवाड़ जोन
-- --
- कबड्डी का परिणाम
- अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता- किश्तवाड़
- उपविजेता नागसेनी
-- -- -
वॉलीबॉल मुकाबले का परिणाम
-अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता- पाडर जोन
- उपविजेता- किश्तवाड़ जोन
अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता- नागसेनी जोन