{"_id":"688fbe83ee5957a5f401f35c","slug":"kishtwar-tranfer-of-teachers-chief-education-officer-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-530-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में 175 शिक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में 175 शिक्षकों का तबादला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में वर्षों बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का तबादला कर दिया। इसकी सूची रविवार को जारी कर दी गई। लगभग 175 शिक्षक काफी समय से तबादले का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक जिले में 175 अध्यापकों का तबादला किया गया है।
सूची जारी होने के बाद कुछ शिक्षक खुश तो कुछ नाराज दिखे। कई शिक्षक वर्षों से जिला मुख्यालय से कई किलोमीटर दूर स्कूलों में सेवा दे रहे थे जिनमें कई तो 10 वर्षों से इसी इंतजार में थे कि शहर में हम भी एक बार सेवाएं दें। आज उनकी मनोकामना पूरी हुई। कुछ जो वर्षों से शहर में ही सेवाएं दे रहे थे उनको दूर भेजा गया जो कि इससे खुश नहीं हुए।
नए मुख्य शिक्षा अधिकारी संजय डोगरा ने तबादले का आदेश जारी किया और शिक्षकों को जल्द से जल्द नई पोस्ट पर ज्वाइन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने पर शिक्षक को गैरहाजिर माना जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी डीडीओज को आदेश दिया गया है कि शिक्षकों की एलपीसी सहित उनकी सर्विस बुक भी नई पोस्टिंग के लिए भेज दें।