{"_id":"69dd548548a83c4d2f0164f5","slug":"kishtwar-protest-law-university-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1285-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर भाजपा व भाजयुमो का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर भाजपा व भाजयुमो का प्रदर्शन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किश्तवाड़ जैसे दूरदराज़ क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने मांग की कि या तो किश्तवाड़ में या जम्मू क्षेत्र में जल्द से जल्द नेशनल ला यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए ताकि स्थानीय युवाओं को कानून की उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यह मुद्दा केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने उमर अब्दुल्ला सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें अरुण प्रभात, सुनील शर्मा, बलदेव सिंह बिलावरिया, गोपाल महाजन, आशीष राठौर और राजेश राजपूत समेत अन्य लोग शामिल रहे। उन्होंने एक स्वर में कहा कि अपने अधिकारों के लिए यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिलता।