{"_id":"687ea1a37131d452dc044bf3","slug":"kishtwar-maichaal-mata-yatra-dc-pankaj-kumar-sharma-held-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-125469-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उपायुक्त ने मचैल माता यात्रा की तैयारियां जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उपायुक्त ने मचैल माता यात्रा की तैयारियां जांची
विज्ञापन
मचैल यात्रा को लेकर किश्तवाड़ में उपायुक्त ने की बैठक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने सोमवार को 25 जुलाई से शुरू होने जा रही मचैल माता यात्रा की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। आयोजित बैठक में सर्व शक्ति सेवक संस्था और अन्य धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने यात्रा के दौरान उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सदस्यों ने श्री गौरी शंकर मंदिर, सरकूट, चौगान में अतिरिक्त टेंट, गुलाबगढ़ में यात्री भवन का समय पर निर्माण, उचित स्वच्छता और सफाई व्यवस्था, अतिरिक्त मोबाइल शौचालय, बेहतर सुरक्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सड़कों के रखरखाव की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने एसडीएम पाडर को आवश्यक सुविधाओं की बारीकी से निगरानी करने और नियमित निगरानी तथा सुचारु यात्रा अनुभव के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने गौरी शंकर मंदिर, सरकूट किश्तवाड़ और पवित्र तीर्थस्थल के मार्ग पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, निर्बाध जल और बिजली आपूर्ति, और उचित स्वच्छता सुविधाओं सहित पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। व्यापक यातायात प्रबंधन और समय पर सड़क रखरखाव की भी योजना बनाई गई है। पीएमजीएसवाई, जीआरईएफ और बीआरओ को तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा के लिए विशेष रूप से पथरनकी भूस्खलन संभावित क्षेत्र में समय पर सड़क रखरखाव करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
किश्तवाड़ के उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से लंबी कतारों से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.shrimachailmatayatra.com के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराने का आग्रह किया। ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू होगा। उन्होंने एसडीएम पाडर को निर्देश दिया कि वे पैदल न चल पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पालकी की संभावनाओं का पता लगाएं क्योंकि इस वर्ष सुरक्षा कारणों से कोई हेलिकॉप्टर सेवा चालू नहीं है।