{"_id":"630df567273c6a3bf225c189","slug":"kishtwar-accident-news-many-feared-dead-and-injured-in-accident-in-chatroo-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishtwar Accident: किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, ओवरलोड सूमो खाई में गिरी, बाप-बेटी समेत 8 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar Accident: किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, ओवरलोड सूमो खाई में गिरी, बाप-बेटी समेत 8 की मौत
Wed, 31 Aug 2022 01:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:38 AM IST
सार
किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर यह हादसा मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे उपमंडल छात्रु के बूंडा क्षेत्र में हुआ। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Kishtwar Accident
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षमता से अधिक सवारियों से भरी टाटा सूमो खाई में गिरने से बाप-बेटी समेत आठ लोगों की मौत हो गई। किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर यह हादसा मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे उपमंडल छात्रु के बूंडा क्षेत्र में हुआ। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निजी टैक्सी टाटा सूमो (जेके17-9117) सवारियों को लेकर उपमंडल छात्रु से बूंडा की ओर जा रही थी। सूमो में चालक समेत आठ लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन इसमें कुल ग्यारह लोग सवार थे। छात्रु से निकली सूमो चिनगाम से बूंडा की तरफ कुछ ही दूरी पर सड़क से करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसएसपी किश्तवाड़ शफकत भट भी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत से छह घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र छात्रु पहुंचाया गया, जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक और घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने घटना पर जताया दुख
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मृतकों के परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल अनुग्रह राशि जारी करने की मांग की है।