फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Water Supply, with in Two Days, Work Continue

Udhampur News: काम में बाधा ना आई तो कटड़ा में दो-तीन दिन में होगी पानी की पूर्ति बहाल

विज्ञापन
Katra, Water Supply, with in Two Days, Work Continue
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मंगलवार से लगातार हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों पर भी असर डाला है। बारिश के चलते जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जल शक्ति विभाग का कहना है कि अगर काम बाधा न आई तो दो-तीन दिन में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कई इलाकों में बारिश की बाढ़ से पानी की पाइप बह जाने के कारण लोगों को पानी कि किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके। जल विभाग के एईई सहायक कार्यकारी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि भारी बारिश के कारण पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ स्थानों पर मलबा आने से कामकाज प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही है और मरम्मत कार्य भी तेजी से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि मौसम ने साथ दिया और बारिश थमी रही तो आने वाले दो से तीन दिनों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है और विभाग ने अस्थायी इंतजाम के तौर पर टैंकरों से भी आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के चलते पानी की दिक्कतों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि विभाग जल्द ही सप्लाई बहाल करेगा। वहीं प्रशासन भी जल विभाग के साथ मिलकर हालात पर नजर बनाए हुए है। कटड़ा में लगातार बारिश से प्रभावित जल आपूर्ति को बहाल करने के लिए विभाग की टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को पानी कि राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed