फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, water storage tank

Udhampur News: गांव डनोआ में पांच हजार गैलन के पानी के स्टोरेज टैंक का उद्घाटन

विज्ञापन
katra, water storage tank
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने पंचायत अरली हंसाली के गांव डनोआ में 5000 गैलन क्षमता के पानी के स्टोरेज टैंक का उद्घाटन किया। लगभग 15.36 लाख से तैयार परियोजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने में मदद मिलेगी और लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। टैंक के निर्माण से इलाके में पेयजल वितरण व्यवस्था सुचारू होगी। इससे लोगों की लंबे समय से मांग पूरी हो गई।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। यहां सरपंच मंगल सिंह, सरपंच सुदेश शर्मा, सरदारी लाल दुबे, शिव जाम्वाल और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed