फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, VHP

Udhampur News: कटड़ा में दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण शिविर जारी, कल होगा समापन

विज्ञापन
Katra, VHP
शिविर में दुर्गा वाहिनी को सम्मानित करते हुए जम्मू कश्मीर राज्य से आई दुर्गा भवानी की सदस्य
कटड़ा। धर्मनगरी में दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग जारी है। इसका समापन छह जुलाई को होगा। इसका उद्देश्य बहनों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूक करना है। ताकि वें समाज को मजबूत करने के साथ ही देश की उन्नति में सहयोग दे सकें। प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन शुक्रवार को बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अखंड भारत विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने अखंड भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक एकता और वर्तमान विभाजन के कारणों पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार वैचारिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के माध्यम से अखंडता की भावना को जीवित रखा जा सकता है। गुप्ता ने उदाहरणों और प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से बहनों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा अगर जागरूक हो जाए तो अखंड भारत का स्वप्न एक दिन साकार हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed