{"_id":"69d578896edee37e3a05882a","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103341-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बूंदाबांदी के बीच भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, जयकारों के साथ की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बूंदाबांदी के बीच भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, जयकारों के साथ की यात्रा
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार दिनभर बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। ठंड बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कमी नहीं आई। श्रद्धालु रेनकोट और बरसाती पहनकर जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर लगातार बढ़ते रहे। खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
बारिश के चलते मार्ग पर फिसलन बढ़ गई लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा करते नजर आए। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से जारी रहीं। जगह-जगह सफाई, रोशनी, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शाम 5 बजे तक लगभग 23,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही से स्पष्ट है कि मां वैष्णो देवी के प्रति भक्तों की आस्था हर परिस्थिति में अडिग बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना है।