{"_id":"67df17b375596dd1fe0aab86","slug":"katra-sports-club-won-championship-katra-news-c-309-1-sjam1002-101713-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब बना क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब बना क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता
विज्ञापन
जीत हासिल करने वाली टीम को मुख्य अतिथि ट्राॅफी व किट देते हुए। संवाद
- स्वामी नित्यानंद पैंथल क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया
कटड़ा । धर्मनगरी में जिला रियासी की पुलिस की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत करवाई जा रही क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने अपने नाम किया। कटड़ा की टीम ने स्वामी नित्यानंद पैंथल क्रिकेट क्लब को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि के तौर पर एएसपी विपिन चंद्रन और भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित दुबे मौजूद रहे।
कटड़ा में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का टॉस मुख्य अतिथि एएसपी कटड़ा विपिन चंद्रन ने करवाया। कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी स्वामी नित्यानंद पैंथल क्रिकेट टीम ने 19.2 ओवर में 178 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज अनूप ने 48 गेंदों पर 71 रन का योगदान दिया जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं बल्लेबाज केशव ने 19 रन बना जिसमें चार चौके शामिल थे। बल्लेबाज अजीत ने 17 रन का योगदान दिया। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। उधर, कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज राशिद तथा राजीव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि रोहित तथा विनय ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटड़ा की टीम ने 19.4 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए और टूर्नामेंट की विजेता टीम बन गई। कटड़ा टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रणजीव सिंह ने आतिशी पारी खेलते हुए 57 गेंदों पर 99 रन बनाए जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, बल्लेबाज विनय ने 22 रन का योगदान दिया जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। बल्लेबाज राजू ने 19 रन का योगदान दिया जिसमें उन्होंने तीन चौके लगाए। पैंथल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शुभम शर्मा तथा अनूप ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। विजेता टीम को मुख्य अतिथि एएसपी, एसडीपीओ भीष्म दुबे तथा जिला रियासी भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे की ओर से ट्रॉफी तथा क्रिकेट किट भेंट की गई। वहीं उपविजेता टीम स्वामी नित्यानंद पैंथल क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में कटड़ा टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रणजीव सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 99 रन बनाने के साथी तीन विकेट हासिल किए। वह मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए। पूरे टूर्नामेंट में 195 रन बनाने के साथ उन्होंने पांच विकेट लिए। मुख्य अतिथि एएसपी विपिन चंद्रन ने कहा कि शिक्षा के साथ ही युवा खेलों की ओर अग्रसर हों इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत खेलों का आयोजन किया जाता है जो आगे भी जारी रहेगा ।
वहीं, सम्मानीय अतिथि के रूप में मौजूद जिला रियासी भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर एसएचओ कटड़ा ख्यातिमान खजूरिया, डीडीसी सदस्य कटड़ा तथा पैंथल निर्मला देवी, राजेंद्र मेंगी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पैंथल ब्लॉक चंद्र मोहन सिंह, स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के प्रधान अरुण शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।