{"_id":"6abec092bdae65948906d0a6","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-141229-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पिंगला माता अखंड ज्योति यात्रा की सुरक्षा पर जोर, डीआईजी से मिले संजीव जंडयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पिंगला माता अखंड ज्योति यात्रा की सुरक्षा पर जोर, डीआईजी से मिले संजीव जंडयाल
विज्ञापन
रामनगर। नवरात्र के दौरान पिंगला माता भवन में आयोजित होने वाली अखंड ज्योति यात्रा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी के महासचिव संजीव जंडयाल ने उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा से मुलाकात की। उन्हें अखंड ज्योति यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
संजीव जंडयाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान पिंगला माता के दर्शन और अखंड ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पहले से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाना जरूरी है।
उन्होंने डीआईजी से यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने विशेष रूप से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था रखने की मांग की गई।
संजीव जंडयाल ने कहा कि अखंड ज्योति यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
डीआईजी शिव कुमार शर्मा के साथ हुई मुलाकात के दौरान यात्रा से जुड़े विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर भी चर्चा की गई। कमेटी ने उम्मीद जताई कि नवरात्रों के दौरान पिंगला माता आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा और यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।