फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra Shrine Board Start Smart Locker Facility For Pilgrims

Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए शुरू की स्मार्ट लॉकर की सुविधा

विज्ञापन
Katra Shrine Board Start Smart Locker Facility For Pilgrims
श्राइन बोर्ड के सीईओ जानकारी देते हुए।  संवाद
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि नवरात्र पर भवन में श्रद्धालुओं के लिए स्मार्ट लाॅकर की सुविधा शुरू की जाएगी। श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड से लॉकर खोल और उसे बंद कर पाएगा। इसके लिए श्रद्धालु को तीन घंंटे के लिए 50 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से श्रद्धालुओं के कीमती सामान सुरक्षित रहेगा। कोई भी और व्यक्ति उस लाॅकर को नहीं खोल पाएगा। दुर्गा भवन परिसर में यह लाॅकर की सुविधा उपलब्ध होगी। श्रद्धालुओं के सुझाव लेकर लॉकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण में कम संख्या में ही लाॅकर खोले गए हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को सामान रखने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। हर श्रद्धालु खुद ही अपने कार्ड से यह सुविधा हासिल कर पाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा हर वर्ष की तरह निशुल्क लंगरों पर व्रत के लिए फलहार भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही खाना भी सुबह सात बजे से लेकर रात तक उपलब्ध रहेगा। निशुुुल्क लंगर ताराकोट, सांझी छत्त, भैरो घाटी व बाणगंगा में मौजूद रहेंगे। नवरात्र के दौरान दिव्यांग लोगों को बाणगंगा से भवन तक की ले जाने की सुविधा निशुल्क रहेगी। वे चाहें घोड़े पर आएं या बैटरी कार का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed