फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, political, bjym summit

पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर करें काम : पठानिया

Thu, 25 Jul 2024 05:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
katra, political, bjym summit
कटड़ा में हुआ भारतीय युवा मोर्चा का सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भाजपा की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करें। साथ ही आगामी चुनावों में पंचड जीत की तैयारियों में जुट जाएं। यह अपील बुधवार भाजपा नेता और रामनगर के पूर्व विधायक आरएस पठानिया ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटड़ा में आयोजित भारतीय युवा मोर्चा सम्मेलन में की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। यह पार्टी के प्रति लोगों का अटूट प्रेम और विश्वास है जिसके चलते लगातार तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई गई है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी में विकास हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा ने भाजपा की असली ताकत युवा हैं, जो पार्टी को लगातार मजबूत बना रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय परोच ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में युवाओं का भविष्य बन रहा है और युवा लगातार प्रगति की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, शिवकुमार शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव अभिषेक सलाथिया, युवा मोर्चा जिला सह प्रभारी ऋषभ शर्मा, जिला महासचिव सुशोभित बाली, जिला उप प्रधान रोहित शर्मा, बाबा धनसर मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed