फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra news, shrine board news

Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने रियासी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
katra news, shrine board news
श्राइन बोर्ड की तरफ से जिला रियासी में लगाया गया निशुल्क मेडिकल कैंप। स्रोत : श्राइन बोर्ड
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के तत्वावधान में श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ने तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू किया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन शिविर राजकीय प्रवासी माध्यमिक विद्यालय, तलवाड़ा ब्लॉक पौनी जिला रियासी में आयोजित किया गया जिसमें बाढ़ प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आउटरीच पहल को जारी रखते हुए 11 और 12 सितंबर को ब्लॉक माहौर के जमसलान और सरह में शिविर लगाए जाएंगे। सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इनमें बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं जैसे संवेदनशील समूहों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा उपस्थित लोगों के लिए ईसीजी, रक्त परीक्षण और शुगर जांच जैसी कई नैदानिक सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। श्राइन बोर्ड के प्रयासों से प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने में तत्काल मदद मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed