फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra news, protest news

Udhampur News: श्रद्धालुओं की मांगों को लेकर बारीदार संघ का श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 31 Aug 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
katra news, protest news
बारीदार सदस्य हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद
हाथों में काले झंडे और बाजू पर काली पट्टियां बांधकर श्रीधर चौक तक निकाला जुलूस
विज्ञापन

कटड़ा। कटड़ा में शनिवार को बारीदार संघ ने श्रद्धालुओं के हितों को लेकर 39वां काला दिवस मनाया। बारीदारों ने हाथों में काले झंडे और बाजू पर काली पट्टियां बांधकर श्रीधर चौक तक जुलूस निकाला और श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।
बारीदार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि 39 साल पहले बारीदारों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर यह आंदोलन शुरू किया था। श्याम सिंह ने आरोप लगाया कि श्राइन बोर्ड की ओर से लिए जा रहे फैसले श्रद्धालुओं के हितों के खिलाफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 39 साल पहले बारीदार संघ ने श्राइन बोर्ड के त्रिकुटा पर्वत पर जेसीबी चलाने का विरोध किया था। इस कारण आए दिन भूस्खलन हो रहे हैं। देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु इसकी चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन और बोर्ड ने श्रद्धालुओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो बारीदार संघ बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में बारीदार संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हाल ही में कुछ महीने पहले श्राइन बोर्ड के सीईओ व एसडीएम ने प्राचीन गुफा में बनाए स्वास्तिक चिह्न पर पैर रखकर गुफा के अंदर प्रवेश किया था और उससे पहले 2021-22 की 31 दिसंबर की मध्य रात्रि को भगदड़ से कई श्रद्धालु मारे गए थे। इसकी कार्रवाई का आज तक किसी को पता नहीं चला। अब फिर से उपराज्यपाल ने कमेटी का गठन किया है। इसका भी किसी को कोई पता नहीं चलेगा। इससे पहले कई बार यात्री भूस्खलन की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर सभा में बारीदारों का जिक्र किया था और कहा था कि बारीदारों का स्थायी हल किया जाएगा। मगर 11 साल बाद भी 90 प्रतिशत बारीदार ग्रामीण इलाकों में रहकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील है कि श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ जांच बिठाई जाए। इस मौके पर बारीदार सदस्य बलिराम राणा, सुदर्शन सिंह, करण सिंह, ओंकार सिंह, रमेश शर्मा, शमशेर सिंह, सोहन चंद, रणजीत सिंह, सुजान सिंह, जगदीश कुमार और मंगल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed