{"_id":"68b35cd5275cdeec9c0379a9","slug":"katra-news-accident-tribute-news-katra-news-c-309-1-sjam1002-102313-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहराई से होगी कटड़ा हादसे की जांच : सुनील शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहराई से होगी कटड़ा हादसे की जांच : सुनील शर्मा
Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
घायलों का नारायणा अस्पताल में हाल जानते हुए एलओपी सुनील शर्मा। संवाद
एलओपी सुनील शर्मा ने की घायलों से मुलाकात
कटड़ा। हाल ही में मंगलवार को मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी क्षेत्र के पास हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में जहां कई श्रद्धालुओं की जान गई वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए। शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुनील शर्मा कटड़ा पहुंचे और उन्होंने नारायण अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
सुनील शर्मा ने घायलों का हाल-चाल जाना और उनके परिजनों से भी बात की। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। शर्मा ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि इससे पहले पाडर के मचैल इलाके में बादल फटे और कहीं यात्री अपनी जान गंवा बैठे। इसके साथ ही वहां पर तो लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शर्मा ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा इस पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है जो हर पहलू पर गहराई से जांच करेगी। शर्मा ने कहा कि हादसे की असली वजह का पता लगाया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उनका कहना था कि श्राइन बोर्ड द्वारा पहले ही बता दिया गया है कि हमने यात्रा बंद की थी। इसकी उच्च स्तरीय जांच होगी। शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि हादसे के समय बिजली चमकी ओर पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। श्रद्धालुओं ने कहा कि हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
एलओपी सुनील शर्मा ने इस मौके पर कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजामों की पुनः समीक्षा की जानी जरूरी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यात्रा मार्ग पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां स्थायी समाधान निकाला जाए। इस दौरान उनके साथ इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा, कार्यकर्ता ब पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। वहीं, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और भविष्य में मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।